केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाॅल का जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाॅल का जिला निर्वाचन अधिकारी  व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को पारदर्शिता, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि क्रीड़ा भवन में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाॅल का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं उन्ही के अनुसार मतगणना एवं स्ट्रांग रूम के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतगणना हाॅल को बैरिकेडिंग एवं जाली की समुचित व्यवस्था से तैयार किया जाए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए।

      इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की तैयारियों को लेकर उनके द्वारा ईवीएम के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही ईवीएम काउंटिंग हाॅल तथा जहां स्कैनिंग जांच होगी उसका भी जायजा लिया गया। इसके अलावा पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी उनकी तैयारियों को भी परखा गया। उन्होंने बताया कि मीडिया एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए ईवीएम काउंटिंग हाॅल व ईवीएम मशीनों के डिस्प्ले को नियत स्थान पर रखे जाने हेतु भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

      पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि 07-केदारनाथ उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सुरक्षा के दृष्टिगत लगभग एक हजार कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। इसमें पुलिस विभाग सहित सीएपीएफ, होमगार्ड व स्थानीय फोर्स के कार्मिक तैनात किए जाएंगे।

    रिटर्निंग अधिकारी 07- केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा के अंतर्गत कुल 05 संवेदनशील (क्रिटिकल) बूथ हैं। इनमें चौमासी, कविल्ठा, त्रियुगीनारायण व अन्य दो ऐसे बूथ शामिल हैं जिनमें पूर्व में चुनाव बहिष्कार हुआ था जिन्हें वर्तमान में मानक के अनुसार शामिल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उन सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस फोर्स की पर्याप्त मात्रा में तैनाती की जा रही है। मतदाताओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अलावा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1733 है। संबंधित बीएलओ को इन मतदाताओं की सूची 27 अक्टूबर, 2024 तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि व्यवस्थित तरीके से मतदान पार्टियों को इन मतदाताओं से मतदान करने हेतु आवश्यक तैयारियां की जा सके।

     निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, सहायक अभियंता लोनिवि संजय सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहै।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…