बाबा केदारनाथ के धाम में महिला ने लगाये छेड़छाड़ के गम्भीर आरोप, पांच दिन बाद पुलिस हुआ मुकदमा दर्ज।

बाबा केदारनाथ के धाम में महिला ने लगाये छेड़छाड़ के गम्भीर आरोप, पांच दिन बाद पुलिस हुआ मुकदमा दर्ज।



(Tehelka uk न्यूज)

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ जैसे पवित्र धाम में महिला के साथ दुराचार करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पांच दिन बाद  सोनप्रयाग थाने में  मुकदमा पंजीकृत हुआ है। 


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार महिला केदारनाथ में टेंट का संचालन करती थी 13 अक्टूबर की रात्री को   राकेश चन्द्र शुक्ला ग्राम नागजगई बसुकेदार महिला के टेंट में घुस कर महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। महिला द्वारा इसकी लिखित शिकायत केदारनाथ चौकी में दी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बडी बात यह है कि महिला भारतीय जनता पार्टी की जनपद में पदाधिकारी भी हैं।कल सांय सोनप्रयाग थाने में तहरीर देने के बाद मुकदमा पंजीकृत हो गया है। 


सोनप्रयाग थाना प्रभारी देवेन्द्र असवाल ने बताया कि संबंधित के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *