*केदारनाथ में मानव श्रृंखला बना कर दिया स्वच्छता का संदेश,स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया विशेष स्वच्छता अभियान*

*केदारनाथ में मानव श्रृंखला बना कर दिया स्वच्छता का संदेश,स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया विशेष स्वच्छता अभियान*


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यापारियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।


    अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्र शेखर चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में  जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत “स्वच्छ केदार, सुन्दर केदार” संदेश के तहत श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में मानव श्रृंखला बनायी गयी। कार्यक्रम में  मानव श्रृंखला बनाते हुए दर्शन करने पहुंचे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को धाम को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर सहित केदार पुरी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक बोतल एकत्रित किए गए। स्वच्ता अभियान में पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, सफाई नायक मुकेश कुमार, पर्यावरण मित्र, सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर रंजीत सिंह,  आदित्य कुमार सहित अन्य पर्यावरण मित्र उपस्थित मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *