तिलवाड़ा बावई मोटर मार्ग पर पंधेरा (गोगनी धारा) के पास टूटा सड़क का पुस्ता, पैदल मार्ग भी अवरूद्ध

तिलवाड़ा बावई मोटर मार्ग पर पंधेरा (गोगनी धारा) के पास टूटा सड़क का पुस्ता, पैदल मार्ग भी अवरूद्ध



(भूपेन्द्र भण्डारी/Tehelka uk न्यूज)

रूद्रप्रयाग। तिलवाड़ा बावई चोपता मोटर मार्ग पर बावई गाँव के निकट गोगनी धारा के पास बीती रात्रि हुई अत्यधिक बारिश के कारण सड़क का पुस्ता टूट गया। पुस्ता का मलबा बावई जाने वाले पैदल मार्ग में गिर गया जिससे पैदल रास्ता भी अवरूद्ध हो गया है। 

ग्रामीणों ने कहा सड़क के पुस्ते से लगातार मलबा गिरने से जहाँ सड़क मार्ग बंद होने के आसार बढ़ गये हैं वही इसका मलबा गाँव के पैदल मार्ग पर आने से पैदल जाने जाने वालों के लिए खतरा बना है। इस रास्ते स्कूली बच्चे भी बडी संख्या में यहाँ  आते जाते हैं, जिससे हर समय भय बना है। 

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल इस जगह पर उपचार करने के साथ ही पैदल मार्ग से मलबा हटाने की मांग की है ताकि तिलवाड़ा बावई चोपता मोटर मार्ग पूरी तरह अवरूद्ध ना हो आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *