मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।*

 मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ  धाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।* 

#Kedarnath #rudraprayag #uttrakhand #dham


(Tehelka uk न्यूज)

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ  धाम के पश्चात श्री केदारनाथ  धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।* 


केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति में उत्तराखंड शासन से प्रतिनियुक्त नये मुख्य कार्याधिकारी  ( सीईओं)विजय प्रसाद थपलियाल आज शुक्रवार प्रात: श्री केदारनाथ धाम पहुंचे  मंदिर में दर्शन  किये भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना की तथा  जलाभिषेक किया मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने पूजा-अर्चना संपन्न करायी  तथा मुख्य कार्याधिकारी को अंगवस्त्र  औढ़ाकर स्वागत किया‌।मंदिर में दर्शन के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस अवसर पर मंदिर समिति अधिकारियों- तथा तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। मुख्य कार्याधिकारी आज शुक्रवार को  श्री बदरीनाथ धाम  की यात्रा व्यवस्थाओं के निरीक्षण के बाद  गुप्तकाशी से केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा  लेने पहुंचे थे। उन्होंने यात्री  व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के आदेश  दिये   धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के बावत अधिकारियों,  तीर्थयात्रियों तथा तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।

श्री केदारनाथ धाम में उन्होंने मंदिर समिति के पूजा आउंटर,भोगमंडी,   कंप्यूटर कक्ष, भंडार, दर्शन पंक्ति, प्रवचन हाल, कैश काउंटिंग सभागार आदि का निरीक्षण किया। मुख्य कार्याधिकारी दिब्य शिला,आदि गुरु शंकराचार्य समाधि के दर्शन को भी गये अपराह्न को भगवान भैरवनाथ जी के दर्शन करेंगे।निरीक्षण के बाद मुख्य कार्याधिकारी ने अधिकारियों -कर्मचारियों की बैठक ली तथा सभी कर्मचारियों को सेवाभाव से कार्य करने की तथा तीर्थयात्रियों अतिथि देवो भव् की भावना से व्यवहार बनाये रखने की अपेक्षा  की।इस अवसर पर मंदिर समिति सहायक अभियंता विपिन तिवारी भी मुख्य  कार्याधिकारी के साथ निरीक्षण के दौरान में मौजूद रहे।इससे पहले हैलीपेड पर मंदिर समिति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/ प्रभारी केदारनाथ मंदिर यदुवीर पुष्पवान ने 

मुख्य कार्याधिकारी की अगवानी की तथा मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्य कार्याधिकारी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल  स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, विपिन कुमार,हेमंत कुर्मांचली,विक्रम रावत,‌ललित त्रिवेदी, प्रबल सिंह चौहान आदि भी मौजूद रहे।आज मुख्य कार्याधिकारी श्री केदारनाथ धाम में ही प्रवास करेंगे तथा कल शनिवार 17 अगस्त को देहरादून को रवाना होंगे।बीकेटीसी  मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी ने बीते कल 15 अगस्त को बृहस्पतिवार देर शाम शोणित पुर लमगौंडी ( जिला रूद्रप्रयाग) में स्थित मंदिर समिति के केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय का निरीक्षण किया प्रधानाचार्य नित्यानंद पोखरियाल को दिशा-निर्देश दिये इस अवसर पर सुभाष  सेमवाल,राकेश झिंक्वाण  आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…