स्वतन्त्रता दिवस पर जखोली व्लाक के इंटर कॉलेज रामाश्रम में भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने फहराया तिरंगा।

स्वतन्त्रता दिवस पर जखोली व्लाक के इंटर कॉलेज रामाश्रम में भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने फहराया तिरंगा।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। 15 अगस्त 2024 को जनपद रुद्रप्रयाग के  विधानसभा रुद्रप्रयाग के अंतर्गत जखोली रामाश्रम स्कूल इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर भाजपा नेता कमलेश उनियाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे,इस कार्यक्रम में प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी कमलेश उनियाल ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ध्वजारोहण कार्यक्रम व संस्कृति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।साथ ही स्कूल में बच्चों के स्वच्छ जल RO (रिवर्स ऑस्मोसिस (Reverse Osmosis)का उद्घाटन किया। कमलेश उनियाल ने कहा कि आज का छात्र कल देश का भविष्य है और अंग्रेजों की गुलामी के बाद हमारे पूर्वज भारतीयों ने व स्वतंत्रता सेनानियों ने जो सपना देश की आजादी का देखा था वह आज के ही दिन साकार हुआ था। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सपनों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है हमें अपने जीवन में सपने देखने चाहिए और उन सपनों को साकार करने के लिए उनको लिखना चाहिए उनको रोज पढ़ना चाहिए और उन पर एक तिथि जरूर होनी चाहिए ताकि वह उद्देश्य में परिवर्तित हो करके हम उसी दिशा में कार्य करें।हम बड़े होकर जो भी बनना चाहते हैं वह सपना हमारा सरकार हो इसके लिए हमें अपने ड्रीम पर फोकस करना चाहिए क्योंकि पावर ऑफ अट्रैक्शन के माध्यम से हम हमारे अवचेतन मन में हमें क्यों बनना चाहिए उसकी पिक्चर बनती है। हम इस दिशा में कार्य करते हैं उन्होंने कहा कि बच्चों का दायित्व अपने माता-पिता व अपने देश ,प्रदेश, गांव के प्रति भी होता है उसको किस तरह से हम निभाएं उसका भी हमें पूर्ण ध्यान रखना चाहिए, प्रत्येक वह चीज जो समाज को व हमें खराब करती है उसे नकारात्मक चीज से हमें दूर रहना चाहिए क्योंकि हमारी संगत ही हमारा भविष्य निर्धारित करता है हमें सदैव अच्छे व सकारात्मक व्यक्तियों के साथ रहना चाहिए उन व्यक्तियों की जीवनी पढ़नी चाहिए उन व्यक्तियों के बारे में सूचना चाहिए। और उनका अनुसरण करना चाहिए ताकि हम अपने जीवन में कामयाब रहे इसके उपरांत उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ जल हेतु आरो लगाया, ओर उसका उद्घाटन किया बच्चों को इससे बहुत खुशी हुई। साथ ही प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल जी का बहुत-बहुत आभार अभिनंदन किया।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…