*जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक होंगे उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित*

*जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक होंगे उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित*



 Tehelka uk न्यूज

रुद्रप्रयाग।पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत अधिकारियों व कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। 

सम्मानित होने वाले अधिकारी/कार्मिकों में जनपद में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल को आगामी 15 अगस्त 2024 (स्वतंत्रता दिवस-2024) के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह (मेडल) से सम्मानित किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे सहित जनपद के समस्त पुलिस बल ने सम्मानित होने जा रहे पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को बधाई दी है। पुलिस उपाधीक्षक को मिलने वाला सम्मान सम्पूर्ण जनपद के लिए एक गौरव का क्षण है तथा इससे जनपद में नियुक्त अन्य पुलिस कार्मिक भी प्रोत्साहित एवं प्रेरित होंगे।

  • Related Posts

    मौसम की चेतावनी के चलते रुद्रप्रयाग मे कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में 24 जनवरी को अवकाश घोषित।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद रुद्रप्रयाग जनपद में एहतियातन बड़ा फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रुद्रप्रयाग द्वारा जारी…

    विद्या और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती बसंत पंचमी,बेलनी के विद्यालयों में पूजन व संस्कार कार्यक्रम आयोजित…

    रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बेलनी एवं सरस्वती शिशु मंदिर बेलनी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती माता पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *