बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की कामना के लिए बीकेटीसी श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ समेत अपने अधीनस्थ प्रमुख मंदिरों में आज करेगी विशेष पूजा-अर्चना-अजेन्द्र अजय

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की कामना के लिए बीकेटीसी श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ समेत अपने अधीनस्थ प्रमुख मंदिरों में आज करेगी विशेष पूजा-अर्चना-अजेन्द्र अजय ।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की कामना के लिए बीकेटीसी श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ समेत अपने अधीनस्थ प्रमुख मंदिरों में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना करेगी।    

अजेंद्र ने कहा  कि पड़ोसी बांग्लादेश में आतंकवादी जिहादी तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह निष्प्रभावी हो चुकी है। इस अराजक स्थिति में वहां के हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। हिंदुओं की हत्याएं की जा रही हैं। हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरंतर दंगों के परिणामस्वरूप बांग्लादेश में हिंदू जनसंख्या जो विभाजन के समय 32 प्रतिशत थी। अब घटकर केवल 8 प्रतिशत रह गयी है। वर्तमान घटनाक्रम के चलते जो हिंदू बचे हैं वे भी लगातार जिहादी उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना और उन्हें इस विपत्ति से निपटने की सामर्थ्य मिले, इसके लिए बीकेटीसी आज मंगलवार को अपने अधीनस्थ सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेगी।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *