चंद्रग्रहण सूतक के चलते बदरी- केदार सहित अधीनस्थ मंदिर बंद हुए। 29 अक्टूबर रविवार ब्रह्ममुहुर्त में शुद्धिकरण पश्चात पूजा अर्चना शुरू होगी।

चंद्रग्रहण सूतक के चलते बदरी- केदार सहित अधीनस्थ मंदिर बंद हुए। 29 अक्टूबर रविवार ब्रह्ममुहुर्त में शुद्धिकरण पश्चात पूजा अर्चना शुरू होगी।



(Tehelka uk न्यूज)

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम 28 अक्टूबर। देशव्यापी चंद्रग्रहण के दौरान श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर आज शनिवार 28 अक्टूबर शांय 4 बजे बंद हो गये। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यह जानकारी दी है।



बताया कि यद्यपि ग्रहण काल का समय 28 अक्टूबर रात्रि 1 बजकर 4 मिनट है अत: नौ घंटे पहले सूतककाल प्रारंभ होने के चलते दोनों मंदिर तथा मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर 28 अक्टूबर शायंकाल 4 बजे बंद हो गये जबकि  कल29 अक्टूबर रविवार को प्रात: शुद्धिकरण पश्चात मंदिर पूर्ववत ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे तथा  महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी  प्रात:कालीन पूजाये अपने नियत समय पर होंगी। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया  केदारनाथ मंदिर भी ग्रहणकाल सूतक में नियत समय बंद हुआ इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद रहे। 

मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ सहित सभी अधीनस्थ मंदिर ग्रहण सूतक  के चलते बंद कर दिये गये है श्री बदरीनाथ मंदिर शयन आरती के बाद बंद हुआ  रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने कपाट बंद किये।

इस अवसर पर प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ बडुवागण  विपुल डिमरी, पंकज डिमरी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

    रुद्रप्रयाग, 6अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर रुद्रप्रयाग जनपद में 6 अगस्त को कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *