विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत मवाणगांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का हुआ शुभारंभ।

विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत मवाणगांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का हुआ शुभारंभ। 

(Tehelka uk.)

जखोली। विकासखण्ड जखोली  ग्राम पंचायत मवाणगांव में भण्डारी बन्धुओं द्वारा पूर्व प्रधान स्वर्गीय भगवान सिंह भण्डारी व स्वर्गीय कृष्णा देवी की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पुराण का भव्य जल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। गुरुवार से मवाणगांव के प्रधान एवं प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी के प्रांगण में उनके पिता स्वर्गीय भगवान सिंह भण्डारी व माता स्व.कृष्णा देवी की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पुराण का भव्य जल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर मौजूद क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने भण्डारी बन्धुओं द्वारा आयोजित भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास सहित समस्त आचार्यगणो व संगीतज्ञों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व प्रधान स्वर्गीय भगवान सिंह भण्डारी क्षेत्र के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका में रहते थे।

 पारिवारिक जनों द्वारा आयोजित भागवत कथा पुराण को प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा है कि इस प्रकार के आयोजन से जहां क्षेत्र में सुख, शांति, सम्वृद्वि एवं जनकल्याण की भावना उत्पन्न होती है,वहीं परिवारिक जनों के लिए भी वंश वृद्धि सहित रिद्धि सिद्धि प्राप्त होती है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ से सम्बोधित करते हुए आचार्य पं.चन्द्रशेखर नौटियाल ने कहा कि भागवत कथा पुराण करने से जहां कई पीढ़ियों का उद्धार होता है, वहीं दूसरी ओर कथा श्रवण करने से पाप से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर आचार्य सुबोध नौटियाल,आचार्य विनोद थपलियाल,आचार्य विद्या दत्त भट्ट,आचार्य प्रदीप जोशी,आचार्य हर्षमणि नौटियाल,ओम प्रकाश ममगाईं, संदीप पोखरियाल, विजेन्द्र चमोली संगीतमयी ध्वनि से भागवत कथा का रसास्वाद करा रहे हैं। मौके पर आयोजन कर्ता प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र भण्डारी ने सभी आचार्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी निकटवर्ती क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण के लिए आने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर बलदेव सिंह भंडारी,विक्रम सिंह भंडारी,युद्धवीर सिंह भंडारी,राजेंद्र भंडारी,राजकुमार भंडारी, पंकज भंडारी, मनीषा भण्डारी,योगेंद्र भंडारी,अंकित भंडारी, ममंद अध्यक्ष आरती जगवाण सहित पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार,दरमियान सिंह रावत,धीरेंद्र पडियार,रणजीत पडियार,प्रताप सिंह जगवाण, कनिष्ठ प्रमुख जखोली कविंद्र सिन्धवाल,युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अंशुल जगवाण,सभासद उमा भट्ट,मदन सिंह नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

    रुद्रप्रयाग, 6अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर रुद्रप्रयाग जनपद में 6 अगस्त को कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा…

    घास लेने गई महिला गदेरे में बही, हुई मौत,रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने शव किया बरामद..

    रुद्रप्रयाग: जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास लेने गई महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…