11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत जखोली में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

रुद्रप्रयाग ।जनपद के जखोली विकासखंड में 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत भव्य ब्लाॅक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन को योग के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ्य जीवन शैली को बढ़ावा देना था।
योग अनुदेशक विजय राणा व मनीषा भट्ट द्वारा प्रातः 07 बजे से विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां सिखाई गई। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग को जीवन में अपनाने का संकल्प किया।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. रघुवीर सिंह ने कहा कि योग हमारे ऋषि मुनियों की अमूल्य देन है। उन्होंने बताया कि यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह, ओंकारानंद हिमालयन, मोंटेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक ललिता प्रसाद भट्ट, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अरुण कुमार शर्मा, डाॅ. दिनेश कुमार, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के लगभग 75 अन्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *