11वे ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के दर्शनों को पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत।

11वे ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के दर्शनों को पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत।



(तहलका यूके /रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम लगातार जारी है।वहीं इस वर्ष फिल्मी हस्तियां एक के बाद एक भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रही है। बीते मंगलवार को खिलाड़ी फेम अभिनेता अक्षय कुमार बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे थे। बुधवार को प्रातः आठ बजे निरंजनी पीठाधीश्वर 1008 स्वामी कैलाशानंद जी महाराज जी के साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये।उक्त महानुभावों को प्रदत्त सुरक्षा श्रेणी के अनुरूप पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री विमल रावत के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में पुलिस बल द्वारा प्रभावी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच केदारनाथ धाम मन्दिर दर्शन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया है।इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी /केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेन्द्र सिंह ने कंगना रनौत का स्वागत कर भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद, भस्म, रूद्राक्ष माला भेंट की। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने भगवान केदारनाथ सभी के कल्याण की प्रार्थना की कहा कि वह समर्पण भाव से केदारनाथ पहुंची हैं। यहां आकर सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था, प्रण को अधिक शक्ति मिली है। इस दौरान उनके साथ खानपुर के विधायक उमेश कुमार भी बाबा के दर्शनों को पहुंचे।



कंगना रनौत आम तीर्थयात्रियों के बीच दर्शन को पहुंची तथा तीर्थयात्रियों एवं तीर्थ पुरोहितों से भी मुलाकात की ।परम पूज्य निरंजनी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी 1008 कैलाशानंद जी महाराज जी भी भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे प्रात: को स्वामी जी का श्री बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम था लेकिन मौसम खराब होने के कारण बदरीनाथ के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…