अवैध खनन व अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही है कार्यवाही, मनसूना-रासी मोटर मार्ग पर अवैध खनन एवं अवैध शराब के विरुद्ध हुई छापेमारी।

अवैध खनन व अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही है कार्यवाही, मनसूना-रासी मोटर मार्ग पर अवैध खनन एवं अवैध शराब के विरुद्ध हुई छापेमारी।

(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।जनपद में किसी भी तरह से अवैध खनन एवं अवैध शराब की तस्करी न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने क्षेत्रों में लगातार कड़ी निगरानी करते हुए छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देेशों के अनुपालन में तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा के नेतृत्व में  तहसील ऊखीमठ क्षेत्र के अंतर्गत मनसूना-रांसी मोटर मार्ग पर अवैध खनन एवं अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी की कार्यवाही की गई।

           उक्त आशय की जानकारी देते हुए तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा ने अवगत कराया कि मुखविर की सूचना पर देर रात्रि मनसूना-रांसी मोटर मार्ग पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। छापेमारी के दौरान स्थान बुरुवा, बिरोली में अवैध रेत, बजरी परिवहन करते हुए वाहन संख्या-यूके13सीए-1107 (टाटा टिप्पर) तथा वाहन संख्या यूके13सीए-3770 (बोलेरो पिक अप) को पकड़ा गया जिनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि ऊखीमठ-मनसूना मोटर मार्ग के समीप स्थान पाली स्कूलधार (मोटर मार्ग) में वाहन संख्या-यूए07एफ-4817 की चैकिंग के दौरान वाहन में सवार महेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी बावई थाना अगस्त्यमुनि एवं वाहन चालक अशोक कुमार पुत्र छोटिया लाल निवासी पठाली थाना ऊखीमठ के कब्जे से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों को मय वाहन आवश्यक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष ऊखीमठ की सुपुर्दगी में दिया गया है तथा थाना ऊखीमठ के स्तर से कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध खनन एवं अवैध शराब के संबंध में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही जारी रहेगी।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…