कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में विकासखण्ड जखोली के मयाली,सांकला,पांजणा,नाग व धारकोट तक विभिन्न स्थानों पर निकली पदयात्रा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में विकासखण्ड जखोली के मयाली,सांकला,पांजणा,नाग व धारकोट तक विभिन्न स्थानों पर निकाली पदयात्रा ।



 (तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

जखोली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में विकासखण्ड जखोली के मयाली,सांकला,पांजणा,नाग व धारकोट तक विभिन्न स्थानों में पदयात्रा कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया है। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विकासखण्ड जखोली के ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मयाली में एकत्रित होकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में मयाली,सांकला, पांजणा, नाग व धारकोट में पदयात्रा निकाली। 



इस दौरान कांग्रेसियों ने विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा के दौरान लोगों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने का आह्वान किया है। ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल व कांग्रेस के पीसीसी सदस्य वीरेंद्र बुटोला  ने बताया कि यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर पदयात्रा में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भण्डारी, अंशुल जगवाण, सभासद संजय रावत, हरीश पुंडीर, दीपक भंडारी धनराज बंगारी हाथीराम कोठारी विनोद कोठारी शंभू प्रसाद कोठारी महावीर थपलियाल, कांग्रेश अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष शर्मा लाल क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश कोठारी धर्मपाल रावत शांतिलाल शाह , मधुसूदन सकलानी, केदार प्रकाश सकलानी, सुरेंद्र काला नरेंद्र मेवाड़,हरीश काला, प्रकाश सजवाण, दीपक काला, त्रिलोक सिंह रौतेला,सत्य प्रकाश बहुगुणा, त्रिपन भण्डारी, विनोद थपलियाल, दीपक पवार ,अंकुर रावत,सोकार सिंह  कैंतुरा,उमा कैंतुरा, बंसी लाल आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष: गुलाबराय में इतिहास को किया याद, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    रुद्रप्रयाग, 26 जुलाई। रुद्रप्रयाग के ऐतिहासिक गुलाबराय में रविवार को आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से…

    केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

    रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *