रांसी मनणा केदारनाथ पैदल ट्रैक पर फंसे मृतक ट्रैकर का शव भारतीय वायुसेना के दो हैलीकाॅप्टर के माध्यम से किया गया रेस्क्यू ।

रांसी मनणा केदारनाथ पैदल ट्रैक पर फंसे मृतक ट्रैकर का शव भारतीय वायुसेना के दो हैलीकाॅप्टर के माध्यम से किया गया रेस्क्यू ।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि रांसी मनणा केदारनाथ पैदल ट्रैक पर फंसे मृतक ट्रैकर का शव भारतीय वायुसेना के दो हैलीकाॅप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 09 अक्टूबर, 2022 को जिला आपदा परिचालन केंद्र को रांसी मनणा केदारनाथ पैदल ट्रेक से केदारनाथ जा रहे दो ट्रैकर केदारनाथ धाम से 6 किमी ऊपर महापंथ ग्लेशियर में फंसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पोस्टरों व गाइड को मौके पर भेज दिया गया था। अत्यधिक बारिश व वर्षा के कारण रेस्क्यू करना संभव नहीं हो पाया था। दिनांक 10 अक्टूबर, 2022 को  एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, स्थानीय पोर्टर व 2 गाइड मौके पर रेस्क्यू हेतु निकले। घटना स्थल पर पहुंचने पर एक ट्रैकर आलोक विश्वास पुत्र बबुल विश्वास, उम्र करीब 33 वर्ष निवासी 1 लिचुतला सगूना नाडिया, पश्चिम बंगाल की मौत हो चुकी थी तथा दूसरे ट्रैकर का स्वास्थ्य खराब था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा उन्हें रेस्क्यू कर केदारनाथ धाम लाया गया। घायल ट्रैकर का उपचार केदारनाथ स्थित विवेकानंद चिकित्सालय में किया गया था, जबकि मृतक के शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीम द्वारा तीन बार मैनुअली रेस्क्यू अभियान चलाया गया किन्तु खराब मौसम एवं भारी बर्फवारी के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सका।

           जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मृतक ट्रैकर के शव को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद लेते हुए आज 02 नवंबर को वायु सेना के दो हैलीकाॅप्टर की मदद से तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के नेतृत्व में डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा रांसी, मनणा केदारनाथ ट्रैक पर फंसे मृतक ट्रैकर का शव का रेस्क्यू किया गया जिसे चारधाम हैलीपैड़ पर लाया गया जिसमें मृतक के शव को पंचनामा की कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी ने सफल रेस्क्यू अभियान के लिए टीम के सभी सदस्यों की हौसला अफजाई करते हुए सराहना की।

          रेस्क्यू टीम में वायु सेना के विंग कमांडर टी.डी. शर्मा, विंग कमांडर दीपिका राव, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिमालय सिंह, स्क्वाॅड्रन लीडर जे. कौर, ए.एम. शाह, सीपीएल एस.के. सिंह, एलएसी अंकित यादव, एसडीआरएफ से एचसी रवि चैहान, वीरेंद्र काला, कांस्टेबल दीपक पंत, महेश, रमेश रावत, प्रवीण राठी, प्रवीण चैहान, योगेश रावत, डीडीआरएफ से सुनील सिंह राणा, राहुल कुमार, नरेंद्र सिंह, अनिल सेमवाल, गजपाल आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…