केदारनाथ पुननिर्माण एवं नवनिर्माण कार्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत

केदारनाथ पुननिर्माण एवं नवनिर्माण कार्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुननिर्माण एवं नवनिर्माण कार्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। केदारपुरी में पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वायु सेना की मदद ली है। वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से विभिन्न निर्माण सामग्री का परिवहन का कार्य गौचर हेलीपैड से प्रारंभ कर दिया गया है।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारपुरी में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समय पर पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद केदारनाथ में कई निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं कई कार्य पूर्ण होने जा रहे हैं। करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्री केदारनाथ धाम में 20 किलोमीटर से अधिक का कठिन ट्रैक कर पहुंचा जाता है। ऐसे में गतिमान निर्माण कार्यों में तेजी से पूर्ण करने के लिए वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *