तीर्थयात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरते-गिरते बचा बाल बाल।

तीर्थयात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरते-गिरते बचा बाल बाल।



(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग के मयाली के पास तीर्थयात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरने गिरते बाल बाल बचा, प्राप्त जानकारी के मुताबिक मयाली बाजार के पास तीर्थयात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रेवलर वाहन uk08pa 0680 सड़क से नीचे लटक गया, गनीमत ये रही कि वाहन का पिछला टायर सड़क के नीचे बने नारदान में अटक गया, जिससे वाहन दुर्घटना की बड़ी अनहोनी होने से बच गयी, वाहन में चालक सहित कुल 14 तीर्थयात्री सवार थे,



वहीं सूचना के बाद जखोली चौकी पुलिस पुलिस भी मौके पर पहुची, सभी तीर्थयात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से चौकी जखोली पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, किसी भी तीर्थयात्री को चोट लगने की सूचना नही है, सभी तीर्थयात्री मध्य प्रदेश से हैं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया अचानक हुई इस दुघटना का कारण गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *