खांकरा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त।चालक की मौके पर मौत।

ब्रेकिंग: खांकरा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त।चालक की मौके पर मौत।



(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

आज अपराहन में करीब 03:00 बजे के आसपास जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि, खांकरा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

इस सम्बन्ध में सूचना जनपद में नियुक्त एसडीआरएफ डीडीआरएफ, आपदा प्रबंधन फायर सर्विस इत्यादि को दी गई।

सभी रेस्क्यू टीमों द्वारा दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर पाया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन ट्रक (डंपर) है, जो कि नदी में जा समाया था, और वाहन चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान में लगी टीमों द्वारा वाहन के आगे के हिस्से को काटकर निकाला गया।

वाहन स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी की गई तथा मृतक वाहन चालक का नाम पता मंगल सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष) निवासी सुरालगांव जिला पौड़ी गढ़वाल ज्ञात हुआ है।

सूचना वाहन स्वामी तथा मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जो कि सूचना प्राप्त होने के बाद रुद्रप्रयाग पहुंच रहे हैं।

यह भी जानकारी की गई है कि, इस वाहन में केवल वाहन चालक ही सवार था।

मृतक के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

परिजनों के आने के उपरान्त पंचायतनामा एवं अन्य  आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, केदारनाथ धाम में आयोजित हुई शोक सभा

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2013 में आई भीषण केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में आपदा में जान गंवाने वाले हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और लापता लोगों…

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *