नए वर्ष के शुभारंभ पर चंडिका स्टेडियम धारकोट में स्वर्गीय विद्या दत्त क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरु हुआ आयोजन

नए वर्ष के शुभारंभ पर चंडिका स्टेडियम धारकोट में स्वर्गीय विद्या दत्त क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ।



(सुनित चौधरी/तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। नए वर्ष के शुभारंभ पर चंडिका स्टेडियम धारकोट में स्वर्गीय विद्या दत्त क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हो गया है टूर्नामेंट में कुल 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जिनमें विजेता टीम को ₹21000 व नगद धनराशि इनाम में दी जाएगी मैच का शुभारंभ भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी वीर सिंह रावत ने किया प्रथम दिवस की मैच में भटवाड़ी ने रतूड़ा को हराकर जीत दर्ज ।

टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए भाजपा के मीडिया प्रभारी बीर सिंह रावत ने कहा कि खेल ज़ीवन का एक हिस्सा है और इसे भावनात्मक रूप से खेला जाना चाहिए। कहा कि आज सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही। है जिससे ग्रामीण प्रतिभाएं भी  अपना बेहतर प्रदर्शन कर रही है। श्री रावत ने पिच पर बल्ले की सहायता से बाल उछालकर मैच का शुभारंभ किया। 



पहला  मैच भटवाड़ी व रतूड़ा के बीच हुआ,टॉस जीतकर भटवाड़ी ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 95 रनों के लक्ष्य रखा। जिसका पीछा रतूड़ा की टीम नहीं कर पाई और 64 रनों पर सिमट गई।  शुभारंभ के अवसर पर आयोजक पान सिंह बिष्ट,सुरेंद्र लाल,राहुल  बिष्ट कृष्णा लाल समेत कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *