केदारनाथ विधायक मनोज रावत की बहुप्रतिक्षित योजना ग्रामीण पुस्तकालय का आज विधिवत शुभारम्भ।

केदारनाथ विधायक मनोज रावत की बहुप्रतिक्षित योजना ग्रामीण पुस्तकालय का आज विधिवत शुभारम्भ।

(हरीश गुसाई /तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।केदारनाथ विधायक मनोज रावत की बहुप्रतिक्षित योजना ग्रामीण पुस्तकालय का आज विधिवत शुभारम्भ हो गया। केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र के फलई ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में विधान सभा के पहले ग्रामीण पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए मनोज रावत ने कहा कि किताबें न केवल हमारा ज्ञान बढ़ाते हैं बल्कि हमें मानसिक शान्ति भी देते हैं। उनका प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्कूली शिक्षा के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने हेतु पूरा साहित्य उनके गांव में ही मिले। पुस्तकालय में विभिन्न आयु वर्ग के लिए विशेषज्ञों की राय के बाद 550 से अधिक किताबों का संकलन किया गया है। जिसमें बाल साहित्य से लेकर उत्तराखण्ड एवं भारत का इतिहास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की पुस्तकों के साथ ही धार्मिक पुस्तकंे, जाने माने साहित्यकारों की पुस्तकों के साथ ही हमारी लोक संस्कृति की पुस्तकें भी रखी गई हैं। 

उन्होंने ग्रामीणों से अपेक्षा की है कि उन्हें न केवल इसका लाभ उठाना है बल्कि इसकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी उठानी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने बताया कि केदारनाथ विघायक मनोज रावत द्वारा विधान सभा के 160 ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से ग्रामीण पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। पुस्तकालय के लिए आलमारी के साथ ही रजिस्टर भी दिए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण पुस्तकालय का रखरखाव, संचालन एवं देखरेख सुचारू रूप से कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान विजयपाल राणा ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए केदारनाथ विधायक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह ग्राम पंचायत का सौभाग्य है कि ग्रामीण पुस्तकालय योजना का आगाज उनकी ग्राम पंचायत से किया जा रहा है। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि वे न केवल पुस्तकों का रखरखाव पर ध्यान देंगे, बल्कि इसे और वृहद् रूप देने का भी प्रयास करेंगे। विधायक मनोज रावत ने इस अवसर पर विधायक निधि से चमराड़ा कीर्तन मण्डली तथा फलई कीर्तन मण्डली को कीर्तन सामाग्री तथा महिला मंगल दल फलई एवं अनुसूचित जाति बस्ती फलई के लिए सामूहिक कार्यों हेतु बर्तन भी उपलब्ध कराये। इस मौके पर ममंद अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, युमंद अध्यक्ष किशोरी लाल, सरपंच सुमित्रा देवी, कमलचन्द तड़ियाल, वीरसिंह रावत, सरोज बिष्ट, गजपाल सिंह नेगी सहित कई ग्रामीण  रहे  उपस्थित।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण