मवाणा-सौड़ के ग्रामीणों ने रुकवाया रेलवे का काम

 मवाणा-सौड़ के ग्रामीणों ने रुकवाया रेलवे का काम

रोजगार और मुआवजे की मांग 

उत्तराखंड क्रांति दल ने मौके पर अधिकारियों को बुलाया।

तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग। रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर मवाणा-सौड़ (नगरासू) के ग्रामीणों ने रेलवे प्रोजेक्ट का काम रुकवा दिया है। पिछले दो दिन से गावं की महिलाएं और युवा धरने पर बैठी हुई हैं। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया। देर शाम तक कंपनी के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की वार्ता चलती रही।

रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर पिछले दो दिन से महिलाएं और युवा मवाणा-सौड़ में धरने पर बैठी हुई हैं। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि रेलवे प्रोजेक्ट में उनकी जमीन और मकान अधिग्रहित की गई है। अब उनके पास न तो जमीन है और न रहने के लिए मकान। उनके बच्चों को रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है। रोजगार के नाम पर पिछले डेढ़ वर्ष से गुमराह किया जा रहा है। अब कार्य तभी शुरू करने दिया जाएगा, जब उनके बच्चों को रोजगार मिलेगा। साथ ही साथ कुछ प्रभावित ऐसे भी हैं जिनकी जमीन और मकान का मुआवजा तक नहीं दिया गया है। धूल के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों की मकानें और फसलें खराब हो रही है। 

युवाओं का कहना है कि रेलवे निर्माण के चलते उन्हें उम्मीद थी कि अब उन्हें रोजगार मिलेगा, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। 

ग्रामीण महिला विनीता राणा, चंकी देवी, बसंती देवी, विक्रम राणा, दिनेश राणा का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। बेरोजगारों को उनकी योग्यतानुसार रोजगार मिलना चाहिए। प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी मिलनी चाहिए। 

वहीं आंदोलन को समर्थन देने पहुँचे उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें मौके पर बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द स्थानीय युवाओं को रोजगार देने को कहा। अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से दूर करने को कहा। मोहित डिमरी ने कहा कि ग्रामीणों की सभी मांगे जायज हैं। लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में उत्तराखंड क्रांति दल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आज लोगों की जमीन और मकान रेलवे ने अधिग्रहण कर दिया है। अब लोगों के पास कुछ नहीं बचा। स्थानीय लोगों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उक्रांद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत चौहान ने कहा कि रेलवे कंपनी ग्रामीणों का शोषण कर रही हैं। उनके हक पर डाका डाला जा रहा है। जिसके खिलाफ उक्रांद भी मुखरता से आवाज उठाएगा।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण