तुंगनाथ-चंद्रशिला में गिरी आकाशीय बिजली, दो लोग चपेट में,SDRF-DDRF की टीमें राहत-बचाव के लिए रवाना..

चंद्रशिला तुंगनाथ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों के प्रभावित होने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को शुक्रवार दोपहर करीब 02:22 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से आरटी सेट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रशिला-तुंगनाथ मंदिर क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से दो व्यक्ति घायल हुए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ (SDRF), डीडीआरएफ (DDRF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तत्काल रवाना किया गया है।
प्रशासन के अनुसार दोनों प्रभावित व्यक्तियों की पहचान और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू टीमों के मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

  • Related Posts

    कम उम्र में विवाह की तैयारी पर प्रशासन सख्त, परिवारों को दी कानूनी चेतावनी,रुद्रप्रयाग में बाल संरक्षण टीम की तत्परता, काउंसलिंग से सुलझा संवेदनशील मामला..

    रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन ने एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, पुल पर मंडराया संकट, मौके पर पहुंची विधायक, लिया हालात का जायजा..

    रुद्रप्रयाग जनपद के ताला–बरंगाली मोटर मार्ग पर लगातार बढ़ रहे भू-धंसाव को लेकर रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आकाशकामिनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *