केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी के दौरान यह मामला सामने आया, जिसमें ‘sumit_ke_blog’ नामक आईडी से एक वीडियो (रील) प्रसारित की गई थी। वीडियो में सुमित नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मंदिर परिसर के समीप पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाता हुआ दिखाई दे रहा है और खुद भी इस कृत्य की पुष्टि करता नजर आ रहा है।

केदारनाथ जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर इस तरह का आचरण और उसका सोशल मीडिया पर प्रसारण श्रद्धालुओं की आस्था को आहत करने वाला पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में मु.अ.सं. 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(3) में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने सभी तीर्थयात्रियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि धामों की मर्यादा और पवित्रता का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि या वीडियो साझा न करें जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *