केदारनाथ धाम में सक्रिय जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड़, रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो शातिर किये गिरफ्तार।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। केदारनाथ धाम के घोड़ापड़ाव क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से यात्रियों के चोरी किए गए पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नगदी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 अप्रैल 2026 को चौकी केदारनाथ में तैनात उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान घोड़ापड़ाव के पास कुछ संदिग्ध लोगों के घूमने और यात्रियों का सामान चोरी करने की फिराक में होने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजन कुमार और सन्नी कुमार, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न यात्रियों के आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, गुजरात के यात्रियों के ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी, चोरी किए गए पर्स व हैंडबैग, 5,450 रुपये की नगदी और लुधियाना से ऋषिकेश का एक रेलवे टिकट बरामद किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं और भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा दर्शन की लाइनों को निशाना बनाते थे। गिरोह का तरीका बेहद शातिराना था—एक सदस्य, जिसका हाथ टूटा हुआ है, यात्रियों के पीछे खड़ा रहता था ताकि उस पर संदेह न हो, जबकि दूसरा सदस्य मौका पाकर बैग या जेब से कीमती सामान निकाल लेता था। अन्य साथी चोरी का सामान लेकर तुरंत मौके से फरार हो जाते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोनप्रयाग में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 112 और 313 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित