थमता नहीं भालू का आतंक,ऊखीमठ में महिला पर हमला,जिला अस्पताल रेफर,जंगल से बस्ती तक भालू की दस्तक।

ऊखीमठ : जिले में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच भालू के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जंगलों से सटे आबादी वाले इलाकों में भालुओं की बढ़ती आवाजाही अब आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र से एक और चिंताजनक मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार 25 दिसंबर 2025 को अपराह्न करीब 2.30 बजे ओमकारेश्वर ऊखीमठ के प्रेम नगर वार्ड संख्या-3 निवासी 32 वर्षीय रचना देवी पत्नी मनमोहन पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग के अनुसार इस संबंध में सूचना शाम करीब 4.30 बजे प्राप्त हुई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रहे भालू के हमलों को लेकर लोग वन विभाग से प्रभावी कदम उठाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…