केदारनाथ विधानसभा में चुनावी चर्चाएं शुरू, संभावित चेहरों में पंकज भट्ट का नाम भी चर्चा में

(भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्षेत्र में भाजपा के संभावित चेहरों को लेकर चल रही चर्चाओं में पंकज भट्ट का नाम भी सामने आ रहा है।
पंकज भट्ट जनपद रुद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर पट्टी स्थित बवाई भट्ट गांव के निवासी हैं और लंबे समय से सार्वजनिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कम उम्र में ही राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता शुरू की थी। वे पूर्व गढ़वाल सांसद के सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
वर्ष 2012 में उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम का निदेशक मनोनीत किया गया था। वर्ष 2014 में भाजपा से जुड़ने के बाद उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक तथा उत्तराखंड इको टूरिज्म बोर्ड में सलाहकार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर विभिन्न नामों की चर्चा के बीच पंकज भट्ट का नाम भी राजनीतिक गलियारों में लिया जा रहा है। हालांकि चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर अंतिम निर्णय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे, संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क और क्षेत्रीय समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाओं का दौर आने वाले समय में और तेज हो सकता है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती के लिए 1103 आवेदन, 10 जुलाई से होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

    रुद्रप्रयाग जनपद में होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। भर्ती के लिए आवेदन 10 जून से 30 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए…

    सूचना विभाग को मिला अनुभवी नेतृत्व, कृपाल लाल टम्टा बने जिला सूचना अधिकारी

    रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के सूचना विभाग को अनुभवी नेतृत्व मिला है। जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *