जिला पंचायत सदस्य अमित मेंखंडी के पत्र पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान,भूस्खलन से क्षतिग्रस्त दुकानों के नुकसान के आकलन के लिए एसडीएम व ईओ को भेजा पत्र

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी क्षेत्र में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त दुकानों के मामले में जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित मेंखंडी के पत्र पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से उप जिलाधिकारी ऊखीमठ और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गुप्तकाशी को पत्र भेजकर संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करते हुए क्षति का आकलन कर आख्या उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार द्वारा 29 जुलाई 2026 को जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि अमित मेंखंडी ने 28 जुलाई की देर रात हुई अतिवृष्टि और भूस्खलन से गुप्तकाशी नगर पंचायत क्षेत्र की कई दुकानों को हुए नुकसान की जानकारी प्रशासन को दी थी। पत्र में बताया गया कि इस आपदा से व्यापारियों को आर्थिक क्षति हुई है और उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।
इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऊखीमठ एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गुप्तकाशी से प्रकरण का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का आकलन करने तथा अपनी आख्या और संस्तुति जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि नियमानुसार आपदा राहत के अंतर्गत आगे की कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन द्वारा मामले में संज्ञान लिए जाने के बाद प्रभावित दुकानदारों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *