रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को उनके सामने रखा।

सान्दर गांव में महिला मंगल दल की अध्यक्षा प्रियंका जगवाण, ग्राम प्रधान विजय पाल सिंह जगवाण सहित ग्रामीणों ने जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं भैंसगांव में ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल की अध्यक्षा जमुना देवी और स्थानीय लोगों ने यूकेडी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

इस दौरान यूकेडी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह फर्स्वाण तथा यूएसएफ जिला अध्यक्ष यशराज सिंह नेगी भी मौजूद रहे। भरत सिंह राणा ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का गांव-गांव भ्रमण लगातार जारी है और लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मूल मुद्दों, रोजगार, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों को लेकर यूकेडी जनता के बीच पहुंच रही है तथा आने वाले समय में यह जनसंपर्क अभियान और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें पार्टी के घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष रखे।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण