जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा—23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने पर सभी श्रद्धालु रहें सहभागी

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने समस्त जनपदवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि दीपावली को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और पटाखे सावधानीपूर्वक जलाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, इसे आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि आगामी 23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इस अवसर पर शामिल होने का आमंत्रण दिया। साथ ही कहा कि इस वर्ष शीतकालीन यात्रा को और अधिक आकर्षक व व्यवस्थित रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदारनाथ के शीतकालीन पूजन दर्शन के लिए अवश्य आएं और धार्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा बनें।

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *