हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी (ब्लैकमार्केटिंग) करने वाले गिरोह में से 02 अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रुद्रप्रयाग।प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली कालाबाजारी या ओवर रेटिंग से सम्बन्धित शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडेषने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली कालाबाजारी से सम्बन्धित प्रकरणों में नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) ने थाना गुप्तकाशी पर शिकायत की गयी कि उन्होने अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम यात्रा का प्लान बनाया तथा उनके किसी परिचित के माध्यम से श्रीनगर गढ़वाल निवासी व्यक्तियों से सम्पर्क हुआ जिनके द्वारा उनको प्रति व्यक्ति टिकट का ₹25,000 बताकर कुल ₹50,000 हजार लिये गये। उन्हें दूसरे के नाम का फर्जी आधार कार्ड जिसमें इनके फोटो लगे थे तथा टिकट दिलाते हुए इसी इसी टिकट और आधार कार्ड के विवरण से यात्रा करने के लिए बताया गया। शिकायतकर्ता के साथ हुई कालाबाजारी, बेईमानी, जालसाजी सम्बन्धी तथ्यों के आधार पर दिनांक 18.05.2025 को थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। विवेचना के दौरान जनपद पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस इत्यादि के द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रश्नगत अभियोग सहित हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी सम्बन्धी अन्य अभियोग में विवेचना जारी है।

अभियुक्तों का विवरण:-

1 वासुदेव कालरा पुत्र स्व0 श्री प्रहलाद राम कालरा निवासी कंस मर्दानी मार्ग, श्रीनगर गढ़वाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2 अमित नौटियाल पुत्र श्री हर्षवर्द्धन नौटियाल, निवासी नियर वेटनरी हास्पिटल, श्रीकोट गंगनाली, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीम का विवरण: –
1 निरीक्षक राकेश कुमार
2 उपनिरीक्षक हर्षमोहन
3 आरक्षी राकेश
4 आरक्षी रविन्द्र
5 आरक्षी दीपक

  • Related Posts

    24 अद्धे व 3 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,नशे के खिलाफ अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता

    रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को…

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *