आखिर केदारनाथ यात्रा में हो क्या रहा है? भले सूचना के बाद पुलिस की त्वरित कार्यवाही से मिला यात्री का समान…..

रुद्रप्रयाग। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा एक मोबाइल नम्बर देकर चौकी प्रभारी भीमबली को इनकी आवश्यक मदद करने हेतु बताया गया। चौकी प्रभारी भीमबली यशपाल सिंह रावत द्वारा उक्त नम्बर पर सम्पर्क किया गया जिसमें श्री बनदीप सिंह निवासी नोएडा द्वारा बताया गया कि वे अपने ग्रुप के साथ गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम के लिए घोड़े/खच्चर से चले थे रास्ते में खच्चर वाला उनको छोड़कर चला गया और उनका एक बैग भी लेकर चला गया। बैग में पैसे, डिजिटल कैमरा व अन्य सामान रखा था। उनके पास मात्र घोड़े वाले हॉकर्स का फोटो था। उनके व उनकी ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा काफी तलाश किया गया लेकिन घोड़े वाला नही मिला और न ही सामान मिला। तब शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की गई व पुलिस सहायता ली गई। तत्काल सूचना प्राप्त होने पर घोड़े वाले की फोटो के आधार पर सर्चिंग अभियान चलाया गया तथा आने जाने वाले अन्य घोड़ा हॉकर्स से पूछताछ की गई तो मीठापानी के पास से इनका बैग बरामद कर उनका पैसा, कैमरा व अन्य सामान वापस किया गया। उनके द्वारा अपने सामान को प्राप्त कर पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता का आभार व्यक्त किया गया है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण