केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की हेली सेवा के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर श्रद्धालु को हेली टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देकर करीब पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया।

अगस्त माह में पुणे, महाराष्ट्र निवासी करण गुजराल की शिकायत पर कोतवाली गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने देहरादून के शीशमबाड़ा, शेरपुर निवासी राहुल थापा को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पैसों के लालच में श्रद्धालुओं को हेली टिकट उपलब्ध कराने का झांसा देकर ऑनलाइन रकम हासिल करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सिम कार्ड सहित दो मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंक संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पूछताछ में कुछ होटल संचालकों और हेली सेवा प्रदाता कंपनियों के संबंध में जानकारी मिलने की बात भी पुलिस ने कही है, जिसके आधार पर अग्रिम विवेचना जारी है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही करें। अनधिकृत वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या अनजान व्यक्ति के माध्यम से बुकिंग कर भुगतान न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

  • Related Posts

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन घूतू-नागराज-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग का निर्माण निर्धारित समय बीतने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    रुद्रप्रयाग। रोजगार के सिलसिले में करीब सात वर्ष पहले घर से निकला व्यक्ति आखिरकार अपने परिवार के बीच पहुंच गया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे सकुशल बरामद कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..