कोतवाल ने व्यापारी को कद्दू से मारा, अस्पताल में भर्ती–नगर पालिका अध्यक्ष ने की निंदा।

रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पुलिस और एक व्यापारी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोतवाल रुद्रप्रयाग मनोज नेगी ने एक सब्जी विक्रेता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके फड़ से बड़ा कद्दू उठाकर उसी से पीड़ित की पीठ पर वार किया। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पसलियों में चोट की पुष्टि की और उसे एक्सरे के लिए भेजा गया। डॉक्टर ने दर्द कम करने के लिए इंजेक्शन लगाया और हड्डियों की कमजोरी को देखते हुए कैल्शियम की दवा दी है। घटना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इस पूरे प्रकरण की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होती है, न कि उन पर हाथ उठाने के लिए। कोतवाल का यह व्यवहार अस्वीकार्य है और यदि यही रवैया जारी रहा तो उन्हें खुद समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घटना के बाद कई स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि फड़ हटवाना गलत नहीं, लेकिन मारपीट करना बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने सवाल उठाया कि करवा चौथ के दिन पूरे बाजार में फुटपाथ पर दुकानें लगी थीं, तब पुलिस कहां थी। उनका कहना है कि कोतवाल का यह दोहरा चेहरा अब स्वीकार्य नहीं है। पीड़ित और स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दी है और कोतवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हाथापाई नहीं हुई है। व्यापारी ने हनुमान मंदिर के पास फड़ लगा रखा था, जो रुद्रप्रयाग मुख्यालय की हृदय स्थली है। इस व्यक्ति को चार बार नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन उसने बार-बार चेतावनी के बावजूद फड़ नहीं हटाया। आज सुबह सख्ती से उसे फड़ हटाने को कहा गया, इसके अलावा कोई मारपीट नहीं हुई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..