गांव-तक पहुंचा प्रशासन,जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बावई में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर।

रुद्रप्रयाग।आज विकासखण्ड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत बावई, राजस्व उप-निरीक्षक क्षेत्र मयकोटी स्थित खलियाणी पंचायत चौक में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम एवं तहसील दिवस के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने की। ग्रामीणों ने अधिकारियों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।ग्रामीणों द्वारा कुल 70 समस्याएं रखी गईं, जिनमें से 35 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

विभागीय स्टॉलों से ग्रामीण लाभान्वित

शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, कृषि, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायती राज/ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा आजीविका मिशन समेत कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इनके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभान्वित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुँचना चाहिए।

स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम प्रधान शालिनी देवी ने गाँव की प्रमुख मांगों में – राजकीय इंटर कॉलेज बावई में कला वर्ग की शुरुआत, पेयजल आपूर्ति के लिए नया टैंक, क्षतिग्रस्त मिलन केंद्रों का नवीनीकरण, सिद्धपीठ मोहल्ला को मोटर मार्ग से जोड़ने, चोपता-तिलवाड़ा सड़क पर क्षतिग्रस्त पुस्तों की मरम्मत, जंगली जानवरों से फसल बचाने के उपाय और शिवालय में शौचालय निर्माण – शामिल किए।

ग्रामीणों द्वारा कुल 70 समस्याएं रखी गईं, जिनमें से 35 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

त्वरित निस्तारण पर बल

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मा० मुख्यमंत्री की परिकल्पना और जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशानुसार इन शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं को सुनना और त्वरित निस्तारण करना है। उन्होंने ग्रामीणों को विवाह पंजीकरण (यू.सी.सी) की प्रक्रिया समझाई और राशन कार्ड सत्यापन के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से अपील की कि यदि किसी का राशन कार्ड अपात्र श्रेणी में आता है तो वह स्वयं इसे समर्पित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन जनपद के समग्र विकास और जनहित से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहेगा।

शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित
नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सम्राट राणा, ग्राम प्रधान शालिनी देवी, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग याक्षी अरोड़ा, खण्ड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद भास्कर, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण