ऑनलाइन आधार पर ही होगा खाद्यान्न वितरण,कार्ड धारकों से 31 मई तक मोबाइल लिंक करने की अपील

रुद्रप्रयाग। जनपद के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों से अपील की गई है कि जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है अथवा आधार कार्ड अपडेट नहीं है ऐसे सभी राशन कार्ड धारक अपना मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिंक करवाना सुनिश्चित करें। ऐसा न होने की दशा में उन्हें राशन से वंचित होना पड़ सकता है।

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में माह मई, 2025 से ई-पाॅस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक/ ऑनलाइन आधार पर ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। इसके अलावा विषम परिस्थितियों (असाध्य रोग, विकलांगता, अत्यधिक उम्र आदि) कार्ड धारकों की सुविधा के लिए ई-पाॅस मशीन में फिंगर प्रिंट स्कैन न होने की स्थिति में आधार ओटीपी के माध्यम से राशन का वितरण किया जा रहा है। जिसके लिए समस्त राशन कार्ड धारकों अथवा यूनिटों का आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि कतिपय राशन कार्ड धारकों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होने के कारण उनका उन्हें राशन प्राप्त करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने ऐसे सभी राशन कार्ड धारकों से अपील करते हुए कहा कि वह “31 मई, 2025 तक अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक करवाना सुनिश्चित करें,ताकि फिंगर प्रिंट न आने की स्थिति अथवा विषम परिस्थितियों में उन्हें राशन से वंचित न होना पड़े।

Related Posts

बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण