रात की चेकिंग में कार ने खींचा पुलिस का ध्यान…तलाशी में खुला अवैध शराब का राज

जनपद में नशे के अवैध कारोबार और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चौकी जखोली पुलिस ने नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध शराब परिवहन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन संख्या UK 10 5758 को रोककर तलाशी ली, जिसमें वाहन के भीतर 04 पेटी अवैध शराब (कुल 144 पव्वे एवं 24 अद्धे) तथा 01 पेटी बियर बरामद हुई। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जयवीर सिंह पुत्र सते सिंह निवासी ग्राम ललूडी, जखोली तथा विकास सिंह राणा पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बुढना, जखोली के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में मु.अ.सं. 09/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    केदारनाथ में सख्ती का नया दौर,VIP दर्शन सीमित, मंदिर परिसर में कैमरा पूरी तरह बैन।

    केदारनाथ धाम में आगामी यात्रा सीजन को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। हर वर्ष वीआईपी दर्शनों को लेकर सामने आने वाली अव्यवस्थाओं और तीर्थ…

    केदारनाथ जाने वालों के लिए अहम खबर,हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने दी जानकारी,11 अप्रैल दोपहर से शुरू होगी बुकिंग..

    केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह बुकिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *