तीन दिन तक चला निरीक्षण अभियान, यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का आकलन,यात्रा ड्यूटी से पहले पुलिस की तैयारी, बुनियादी सुविधाओं पर खास ध्यान…

रुद्रप्रयाग : आगामी 22 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के नेतृत्व में 16 सदस्यीय एडवांस पार्टी को केदारनाथ धाम सहित सम्पूर्ण पैदल यात्रा मार्ग के निरीक्षण के लिए रवाना किया गया था, जिसने तीन दिवसीय सघन निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है।
निरीक्षण के दौरान टीम ने केदारनाथ धाम, लिंचोली, भीमबली और जंगलचट्टी सहित प्रमुख पड़ावों पर पुलिस बल के आवास, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से आंकलन किया। इस दौरान ठहरने की व्यवस्था, सामग्री के स्टॉक, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें चिन्हित कर शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
अग्रिम दल ने संचार तंत्र को मजबूत बनाने और फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थिति की भी जांच की। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दलों के चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा।


इस बीच, टीम के लौटने के बाद केदारनाथ धाम में फिर से भारी बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे कुछ व्यवस्थाएं प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने बताया कि उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा ड्यूटी पर पहुंचने वाले पुलिस बल को सभी आवश्यक सुविधाएं पहले से उपलब्ध हों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए संचार व सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *