केदारनाथ जाने वालों के लिए अहम खबर,हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने दी जानकारी,11 अप्रैल दोपहर से शुरू होगी बुकिंग..

केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक की यात्रा तिथियों के लिए की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को समय से अपनी यात्रा की योजना बनाने का अवसर मिलेगा।

जिला पर्यटन अधिकारी एवं हेली नोडल अधिकारी केदारनाथ राहुल चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारु रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने के लिए चारधाम यात्रा तथा हेमकुंड साहिब यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यात्रा सीजन नजदीक आते ही जहां एक ओर तैयारियां तेज हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट और पोर्टल के माध्यम से ही बुकिंग करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *