सीमांत क्षेत्र के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़!,त्रियुगीनारायण इंटर कॉलेज में नहीं हैं विषय विशेषज्ञ शिक्षक,खाली पदों पर नियुक्ति की उठी मांग….

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के सीमांत क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज त्रियुगीनारायण में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। विद्यालय में कई महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता पद खाली होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, उत्तराखंड को पत्र भेजकर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।
4 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य राजेश भट्ट ने कहा है कि राजकीय इंटर कॉलेज त्रियुगीनारायण सीमांत क्षेत्र का प्रमुख विद्यालय है, लेकिन लंबे समय से यहां एक भी प्रवक्ता तैनात नहीं है। विद्यालय में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, राजनीति शास्त्र और भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता पद रिक्त पड़े हैं।
पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है, जिसका सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ रहा है। सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है, जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की आवश्यकता सबसे अधिक है।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक से अनुरोध किया है कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिक्त प्रवक्ता पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण पहले से ही संसाधनों की कमी रहती है। ऐसे में यदि विद्यालयों में शिक्षकों के पद लंबे समय तक खाली रहें तो इसका सबसे अधिक नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उठाना पड़ता है। लोगों ने शिक्षा विभाग से जल्द कार्रवाई कर विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका