वर्दी को सलाम,सेवा को नमन-डीएसपी प्रबोध कुमार घिल्डियाल की भावुक विदाई,दशकों की कर्तव्यनिष्ठा के बाद नम आँखों से दी गई सम्मानपूर्ण विदाई।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार के लिए आज का दिन भावनाओं से भरा रहा, जब पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को उनकी अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाइन रतूड़ा में गरिमामय विदाई दी गई। दशकों तक वर्दी की गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने जिस निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ अपनी सेवाएँ दीं, वह युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

समारोह के दौरान जैसे ही उनके साथियों ने उनके साथ बिताए संघर्षपूर्ण और गौरवपूर्ण पलों को साझा किया, माहौल आत्मीयता और भावुकता से भर उठा। आपदा प्रबंधन से लेकर कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों तक, हर मोर्चे पर उनके धैर्य, नेतृत्व क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी के लिए वर्दी उतारना केवल सेवा की समाप्ति नहीं, बल्कि जीवन की नई पारी की शुरुआत है। उन्होंने श्री घिल्डियाल के दीर्घ अनुभव, समर्पण और विषम परिस्थितियों में उनके संतुलित निर्णयों की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखी पारिवारिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के कोतवाली, चौकी, शाखा एवं इकाई प्रभारियों ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विदाई की इस घड़ी में हर आँख नम थी, लेकिन गर्व से भरी—क्योंकि यह केवल एक अधिकारी की सेवा-समाप्ति नहीं, बल्कि जनसेवा को समर्पित एक उज्ज्वल अध्याय का सम्मानपूर्ण समापन था।

  • Related Posts

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    रात की चेकिंग में कार ने खींचा पुलिस का ध्यान…तलाशी में खुला अवैध शराब का राज

    जनपद में नशे के अवैध कारोबार और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चौकी जखोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *