अक्षय तृतीया 30 अप्रैल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2025 का होगा आगाज,विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी 2 फरवरी को नरेंद्र नगर राजदरबार में‌ तय होगी।

अक्षय तृतीया 30 अप्रैल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा  2025 का होगा  आगाज,विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी 2 फरवरी को नरेंद्र नगर राजदरबार में‌ तय होगी।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी  रविवार 2 फरवरी को नरेंद्र नगर राजदरबार में पंचाग गणना पश्चात तय होगी वहीं इस यात्रा वर्ष उत्तराखंड चारधाम यात्रा 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से शुरू हो जायेगी।


श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति  मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निश्चय हेतु  रविवार  2 फरवरी साढे 10 बजे से नरेंद्र नगर राजदरबार में धार्मिक समारोह शुरू होगा तथा विधिवत पूजा अर्चना तथा पंचाग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जायेगी तथा इसी दिन तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा की तिथि भी निश्चित कर दी जायेगी। कहा कि  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने हेतु राजमहल नरेंद्र नगर तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गयी है।


 इससे पहले 30 जनवरी को मंदिर समिति श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत को तेल कलश गाडू घड़ा सौपेंगी, योगबदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पूजा-अर्चना पश्चात पंचायत के प्रतिनिधि घड़े को 2 फरवरी को राजमहल के सुपुर्द करेंगे बाद में इसी कलश में निर्धारित तिथि पर  राजमहल से तिलों का तेल पिरोकर कपाट खुलने के दिन श्री बदरीनाथ धाम पहुंचता है।


कपाट खुलने की तिथि निश्चित होने  के समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजकुमारी शिरजा शाह, राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता विपिन तिवारी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,वेदपाठी रविंद्र भट्ट सहित डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारी, संतगण एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहेंगे।


बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि  बुधवार 26 फरवरी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचाग गणना पश्चात रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी तय करेंगे।


उल्लेखनीय है कि  इस वर्ष चारधाम यात्रा वर्ष की शुरुआत बुधवार 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से हो जायेगी परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जायेंगे।

यद्यपि श्री गंगोत्री  मंदिर समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा   यमुना जयंती पर  यमुनोत्री धाम के औपचारिक रूप से कपाट खुलने के समय  तथा देव डोलियों के धाम  पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी।इसी के साथ उत्तराखंड चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो जायेगी।

इसी तरह द्वितीय केदार मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि  बैशाखी के दिन तय होगी।

  • Related Posts

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में एक दिवसीय व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की ओर से गुरुवार को रुद्रप्रयाग में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम