आगामी केदारनाथ की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग व सम्बंधित विभागो की तैयारियां हुई तेज….सीडीओ

आगामी केदारनाथ की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग व सम्बंधित विभागो की तैयारियां हुई तेज….सीडीओ


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा 2मई से शुरू होने जा रही है, उससे पहले जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सहित अन्य सभी सम्बन्धित विभागों की टीमें यात्रा व्यवस्थाओं को ठीक करने में लगी हैं।ताकि कपाट खुलने से पहले व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो सकें। आपको हम तवीरे दिखा रहे हैं किस तरह तैयारियां चल रही हैं।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग से लेकर केदारनाथ पैदल रास्तों को युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है, तो वहीं DDMA की टीमें निरन्तर पैदल रास्तों पर जमी भारी बर्फ को कठिन परिश्रम से हटाने में लगी हैं। साथ ही बीते वर्ष आई आपदा से छतिग्रस्त रास्तों को भी ठीक किया जा रहा है। ताकि यात्रा सुगम और भव्य तरीके से चलें।

वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामप्रसाद ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ धाम में 17 बैड का अस्पताल बनकर तैयार हो रहा है, जैसे ही पैदल रास्तों से बर्फ हटाने का कार्य पूरा होगा वैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें जरूरी सामान के साथ अपनी व्यवस्थाओं को जुटाने में लग जाएंगी।उन्होंने कहा कि गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर पड़ने वाली सभी MRP पॉइंटो को भी ठीक किया जा रहा है।वहीं केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव फाटा में इस बार हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर एंव एक्सरे मशीन आदि व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा शासन से यात्रा के लिए डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की भी मांग की गई है।

आगामी 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पैदल यात्रा मार्ग को सुचारू बनाने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के कर्मचारी बर्फ हटाने के कार्य में लगे हुए हैं।

     तेज़ी से हो रहा बर्फ हटाने का कार्य डीडीएमए के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वाण ने बताया कि यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने के लिए 270 मजदूरों को तैनात किया गया है। इनमें से 70 मजदूर छोटी लिनचौली से बड़ी लिनचौली तक बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं।जबकि 200 मजदूर नए और पुराने ट्रैक पर बर्फ हटाने में जुटे हैं।उन्होंने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी रास्तों को पूरी तरह से साफ कर दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    केदारनाथ जाने वालों के लिए अहम खबर,हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने दी जानकारी,11 अप्रैल दोपहर से शुरू होगी बुकिंग..

    केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह बुकिंग…

    बर्फ की मोटी चादर के बावजूद जारी है केदारनाथ मिशन,डीएम विशाल मिश्रा कर रहे लगातार मॉनिटरिंग,हर हाल में पूरी होंगी व्यवस्थाएं

    रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां रफ्तार के साथ जारी हैं। धाम और पैदल मार्ग पर मोटी बर्फ की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *