रुद्रप्रयाग के सहायक सूचना अधिकारी रतिलाल शाह का हरिद्वार हुआ स्थानांतरण, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब ने दी भावुक विदाई।

रुद्रप्रयाग के सहायक सूचना अधिकारी रतिलाल शाह का हरिद्वार हुआ स्थानांतरण, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब ने दी भावुक विदाई।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।रुद्रप्रयाग जनपद में 10 जनवरी 2022 से सहायक सूचना अधिकारी के पद पर तैनात रतिलाल शाह का हरिद्वार स्थानांतरण हो गया। अपने तीन वर्षीय कार्यकाल के दौरान रतिलाल शाह ने प्रशासन के विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने केदारनाथ यात्रा, प्रशासनिक सूचनाओं और विभागीय गतिविधियों को समय पर प्रसारित करने में भी अतुलनीय योगदान दिया।



पत्रकारों और सूचना विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी शाह जी सफल रहे, जिससे विभागीय कार्यक्षमता में वृद्धि हुई। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति ने उन्हें भावुक विदाई दी। अध्यक्ष कुलदीप राणा, सचिव भूपेंद्र भण्डारी, सत्यपाल सिंह नेगी और प्रदीप सेमवाल ने उन्हें उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में रतिलाल शाह ने कहा कि जिले के पत्रकारों से उन्हें भरपूर सहयोग मिला और सभी ने उन्हें स्नेह व सम्मान दिया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए हमेशा समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य किया।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *