उत्तरकाशी में हुआ हेलीकॉप्टर हादसा,6 लोगो की हुई मौत,एक घायल।

उत्तरकाशी में हुआ हेलीकॉप्टर हादसा,6 लोगो की हुई मौत,एक घायल।



(Tehelka uk न्यूज)

उत्तरकाशी।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगनानी क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भयावह हादसे की सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुँच गईं और युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है।

q

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना



आज सुबह लगभग 08:50 बजे घटी। बताया जा रहा है कि एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर (रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF) देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्री शामिल हैं।


जैसे ही हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को मिली, पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार और पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में SDRF की दो टीमें बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।


SDRF टीम भटवाड़ी जब मौके पर पहुँची, तो पाया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्काल घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल भी SDRF के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। खाई की गहराई और दुर्गम परिस्थितियाँ रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा बन रही हैं, लेकिन SDRF के जांबाज जवान यात्रियों तक पहुँचने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।


सभी यात्रियों और पायलट की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। SDRF और स्थानीय प्रशासन की पहली प्राथमिकता सभी को सुरक्षित बाहर निकालना है। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।



हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु/घायलों का विवरण [8 मई, 2025]


1. कला सोनी (महिला) 61, राज्य (महाराष्ट्र) मुंबई।


2. विजया रेड्डी (महिला) 57, राज्य (महाराष्ट्र) मुंबई


3. रुचि अग्रवाल (महिला) 56,

राज्य महाराष्ट्र (मुंबई)


4. राधा अग्रवाल (महिला) 79,राज्य उत्तर प्रदेश


5.घायल भास्कर (पुरुष) 51, राज्य आंध्र प्रदेश


6. वेदवती कुमारी 48,(महिला) राज्य आंध्र प्रदेश


7. रॉबिन सिंह (पुरुष) 60, राज्य गुजरात – पायलट

  • Related Posts

    उत्तरकाशी अपडेट :कल शाम तक धराली में 70 से 80 लोगों को किया गया रेस्क्यू,सेना के साथ समन्वय बना कर किया जा रहा रेस्क्यू कार्य,

    उत्तरकाशी :उत्तरकाशी ज़िले के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कल ही उच्च…

    बिग ब्रेकिंग :मंगलवार को उत्तरकाशी जनपद में तीन जगहों पर फटा बादल,बड़ी जनहानि की आशंका।

    1-धराली खीर गंगा में बादल फटा …2-हर्षिल में तेल गाड़ियां आर्मी कैंप के बीचों बीच बहने वाला नाला तेल गाड़ियां में भी फटा बादल। 3-सुखी टॉप अवना बुग्याल में बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…