एसपी रुद्रप्रयाग ने किया थाना अगस्त्यमुनि का आकस्मिक निरीक्षण*

एसपी रुद्रप्रयाग ने किया थाना अगस्त्यमुनि का आकस्मिक निरीक्षण*


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को थाना अगस्त्यमुनि का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, बैरक, मालखाना, भोजनालय सहित सम्पूर्ण थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय व सीसीटीएनएस कक्ष में कार्य कर रहे कार्मिकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गयी व थाना अभिलेख दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये गये। ऑनलाइन पोर्टलों पर को नियमित रूप से चेक करने तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली पर जोर दिये जाने के निर्देश दिये गये। 

थाना परिसर में खाली पड़े स्थानो का सदुपयोग किये जाने, थाना परिसर सहित सम्पूर्ण थानें का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु लगने वाले व्ययभार का अनुमानित प्रस्ताव भिजवाये जाने के निर्देश दिये गये। पुलिस कार्मिकों द्वारा उपयोग में लायी जा रही बैरकों का रख-रखाव सही किये जाने के निर्देश दिये गये। थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील दशा में रखे जाने के निर्देश दिये गये। थाना परिसर मे रखे स्लाइडिंग बैरियरों को यातायात ड्यूटी में उपयोग में लाये जाने के निर्देश दिये गये।

उपस्थित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित किया गया है, थाना स्तर से भी पर्याप्त पुलिस बल यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। कस्बा अगस्त्यमुनि की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये गये। 

थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायत का निस्तारण थाना स्तर पर ही करने के निर्देश दिये गये। अवैध शराब व नशे का कारोबार करने सम्बन्धी शिकायतों पर गम्भीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। महिला अपराध की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थाने पर उपस्थित पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से किये जाने के निर्देश दिये गये। 

इस अवसर पर थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान, उपनिरीक्षक मंसूर अली, उपनिरीक्षक वंदना सहित थाना अगस्त्यमुनि में नियुक्त पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में एक दिवसीय व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की ओर से गुरुवार को रुद्रप्रयाग में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम