कानफोड़ू मॉडिफॉइड साईलेंसर का प्रयोग करने वालों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया साईलेन्ट

कानफोड़ू मॉडिफॉइड साईलेंसर का प्रयोग करने वालों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया साईलेन्ट।



(तहलका यूके रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।वर्तमान समय में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा अवधि में जल लेने हेतु जनपद के केदारनाथ धाम व जनपद से होकर बद्रीनाथ धाम की ओर श्रद्धालुओं का निरन्तर आगमन हो रहा है। इस अवधि में कतिपय लोगों द्वारा अपने दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करते हुए अत्यधिक तेज ध्वनि वाले वाहनों का संचालन किया जा रहा है, जिस कारण आमजनमानस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस और यातायात पुलिस रुद्रप्रयाग द्वारा ऐसा कार्य करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गयी है, और इनके माॅडिफाइड किये गये साइलेन्सर को उतारकर हटाया गया है।

  • Related Posts

    केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, केदारनाथ धाम में आयोजित हुई शोक सभा

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2013 में आई भीषण केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम में आपदा में जान गंवाने वाले हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और लापता लोगों…

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *