केदारनाथ मे महिला का वीडियो वायरल करने वाले युवकों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की कार्यवाही।

 केदारनाथ मे महिला का वीडियो वायरल करने वाले युवकों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की कार्यवाही।



(तहलका यूके भूपेन्द्र भण्डारी/रूद्रप्रयाग)

रूद्रप्रयाग:  बीते रोज श्री केदारनाथ धाम में आयी एक महिला द्वारा केदारनाथ में स्थानीय दुकानदार से वोडका मांगे जाने सम्बन्धी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।जिससे धाम सहित जनपद की बदनामी सामने आ रही थीं।


इस सम्बन्ध में जनपद की सोशल मीडिया मॉनीटरिंग टीम,व सर्विलांस सेल टीम द्वारा वीडियो की सत्यता का पता करवाया गया।जिसमें ज्ञात हुआ कि महिला का वीडियो,श्री केदार कॉटेज एवं रेस्टोरेन्ट नियर हाट बाजार केदारनाथ के संचालक सौरभ शुक्ला पुत्र कपिल शुक्ला निवासी फली फलासत,लमगौण्डी,जिला रुद्रप्रयाग हाल केदारनाथ द्वारा चुपके से बनाकर वायरल किया जाना प्रकाश में आया है। 


चूंकि इस वीडियो से केदारनाथ धाम जैसे पवित्र स्थल की पवित्रता भंग हुई है,ऐसे में जनपद रुद्रप्रयाग की चौकी केदारनाथ पुलिस द्वारा इस प्रकार के वीडियो को वायरल करने के आरोप में उक्त होटल संचालक व उसके सहयोगियों सहित कुल 06 व्यक्तियों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है। 


वही सामाजिक लोगों का मानना है कि केदारनाथ धाम में शराब आदि बेची जाती होगी इसी लिए यात्री द्वारा इस की मांग की गई होगी,धाम एवं यात्रा पैदल मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *