क्रौंच पर्वत पर गूंजेगा आस्था का शंखनाद: आगामी 18 मई को श्री कार्तिक स्वामी मंदिर में होगा 108 शंखों का पूजन, दक्षिण भारत के शिवाचार्य होंगे शामिल।

क्रौंच पर्वत पर गूंजेगा आस्था का शंखनाद: आगामी 18 मई को श्री कार्तिक स्वामी मंदिर में होगा 108 शंखों का पूजन, दक्षिण भारत के शिवाचार्य होंगे शामिल।

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जनपद स्थित दिव्य और पौराणिक क्रौंच पर्वत पर अवस्थित भगवान श्री कार्तिक स्वामी मंदिर एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और वैदिक परंपराओं के अद्भुत संगम का साक्षी बनने जा रहा है। आगामी 18 मई 2025 को मंदिर परिसर में 108 बालमपुरी शंखों की पूजा और हवन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग और मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

     कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इस बार इसमें तमिलनाडु के छह प्रतिष्ठित मंदिरों के शिवाचार्यगण विशेष रूप से भाग लेंगे। इनमें माईलम एथेनम, कूनमपट्टी एथेनम, कौमारा मुत्त एथेनम, श्रृंगेरी मुत्तू सहित अन्य प्रमुख पीठों के आचार्य शामिल हैं। वे वैदिक विधियों के अनुसार शंख पूजन, हवन और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे। यह आयोजन जहां एक ओर धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करेगा, वहीं उत्तर और दक्षिण भारत की आध्यात्मिक एकता को भी प्रकट करेगा।

     इस भक्ति पर्व की अगली कड़ी में 28 मई से 4 जून तक भगवान श्री कार्तिक स्वामी की बसुधारा यात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें भगवान बद्रीविशाल के धाम तक विशेष अनुष्ठानों के साथ भगवान की यात्रा होगी।

      इसके पश्चात 5 जून से 15 जून तक मंदिर प्रांगण में ‘विश्व कल्याण महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। यह 11 दिवसीय यज्ञ पर्यावरण शुद्धि, वैश्विक शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ संपन्न होगा। 14 जून को एक भव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी,यज्ञ का समापन 15 जून को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।

  • Related Posts

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन घूतू-नागराज-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग का निर्माण निर्धारित समय बीतने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    रुद्रप्रयाग। रोजगार के सिलसिले में करीब सात वर्ष पहले घर से निकला व्यक्ति आखिरकार अपने परिवार के बीच पहुंच गया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे सकुशल बरामद कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…