सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

रुद्रप्रयाग। रोजगार के सिलसिले में करीब सात वर्ष पहले घर से निकला व्यक्ति आखिरकार अपने परिवार के बीच पहुंच गया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे सकुशल बरामद कर 20 सितंबर को उसकी मां, पत्नी, मामा और साले के सुपुर्द किया।

ग्राम बगजीवाल निवासी महिला ने अगस्त माह में पुलिस को बताया था कि उसके पति गणेश प्रसाद पुत्र सतेश्वर प्रसाद करीब सात वर्ष पहले रोजगार के लिए घर से निकले थे। शुरुआती वर्षों में वह परिजनों से संपर्क में रहे, लेकिन घर आने में असमर्थता जताते रहे। परिजनों ने भी इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी और उनके वापस लौटने की उम्मीद लगाए रहे।

महिला को बाद में जानकारी मिली कि गणेश अपनी मां से तो बात करते हैं, लेकिन पत्नी और तीन बेटियों से संपर्क नहीं रखते। महिला ने स्वयं भी पति से बात की, लेकिन उन्होंने घर लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गणेश के मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन और अन्य जानकारी जुटाई। आवश्यक सुरागरसी-पतारसी के बाद पुलिस उन्हें रुद्रप्रयाग लेकर आई और 20 सितंबर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद परिवार से मिलन पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

  • Related Posts

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मानवेन्द्र सिंह राणा पुत्र…

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। हालिया बर्फबारी के बाद धाम की खूबसूरत वादियों को निहारने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…