मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनपद के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से प्रदेश स्तर पर रुद्रप्रयाग को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

  • Related Posts

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में एक दिवसीय व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की ओर से गुरुवार को रुद्रप्रयाग में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम